Almora -: अब घर बैठे मिलेगा तमिलनाडु के प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद, पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा| अब आप घर बैठे तमिलनाडु के प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं| डाक विभाग लोगों को रामेश्वरम, मीनाक्षी, तंजावुर, बृहदीश्वर समेत तमिलनाडु के 50 प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद घर बैठे उपलब्ध कराएगा|


इन मंदिरों का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी|
बता दें, वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर लोग अपनी इच्छा अनुसार मंदिर का चयन करके प्रसाद मंगवा सकेंगे|
डाक विभाग के अनुसार, 50 मंदिरों से प्रसाद मंगवाने के लिए अलग-अलग शुल्क तय किया गया है| इसके लिए 150 से 300 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे|


प्रसादम योजना के तहत जिले के लोगों के घर स्पीड पोस्ट से डाक विभाग 5 दिन के भीतर प्रसाद पहुंचाएगा| प्रसाद की पैकिंग में मंदिर के देवता की तस्वीर, विभूति, कुमकुम आदि सामग्री उपलब्ध होगी| प्रसाद योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक लोग www.hrce.tn.gov.in की साइट पर जाकर और गूगल प्ले स्टोर से तिरुक्कोइल ऐप इंस्टॉल करके मंदिर का चुनाव कर प्रसाद मंगवा सकेंगे|

Recent Posts