
अल्मोड़ा| भाईदूज मनाने के लिए भाई के घर जा रही बहनों को वाहन नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी| सुबह से ही स्टेशन और टैक्स स्टैंड पर यात्री पहुंचने लगे| काफी देर इंतजार करने के बावजूद वाहन नहीं मिलने से यात्रियों की फजीहत हुई|
इधर रोडवेज की चार रूटों पर सेवाओं का संचालन भी ठप रहा|
दरअसल, भैया दूज पर भाई से मिलने के लिए कई बहनें मंगलवार को ही भाई के घर रवाना हुई| इसके अलावा कई भैया दूज बनाने के लिए अन्य लोग भी अपने घरों को गए| जिससे सुबह से ही बस स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ बनने लगी थी|
रोडवेज डिपो से मिल रही जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को भी बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून, लमगड़ा-दिल्ली, टनकपुर आदि सेवाओं का संचालन ठप रहा| इसके अलावा गरुड़, सोमेश्वर, मौरनौला, शहरफाटक, रानीखेत रूटों पर भी वाहनों का संकट रहा| गंतव्य को जाने के लिए यात्रियों को स्टेशनों में घंटों इंतजार करना पड़ा| वहीं आज भी यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा थी|
रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार के मुताबिक, भैया दूज पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त सेवाओं का संचालन किया जाएंगा| यात्रियों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी|
