
देश की राजधानी दिल्ली में दीपावली के दौरान पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया था मगर उसके बावजूद लोगों ने दिवाली के दिन जमकर पटाखे फोड़े और प्रतिबंध का कोई भी असर दिल्ली में दिखाई नहीं दिया। दिल्ली सरकार ने लोगों से पटाखे न फोड़ने की अपील की थी लेकिन काफी अधिक मात्रा में पटाखे फोड़ने के कारण दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण में बढ़ोतरी के आसार है।
वही सांसों का संकट पैदा होने की भी पूरी संभावना बनी हुई है। बता दें कि दीपावली मनाने के दौरान शाम 4:00 बजे के बाद दिल्ली में लोगों ने पटाखे फोड़ना शुरू कर दिए हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार कम पटाखे फोड़े गए लेकिन जितने भी पटाखे फोड़े गए उससे प्रदूषण में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ लोगों को छोड़कर इलाके में बहुत से लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकले। वही दिया जलाने और पटाखे के चलते छोटी-छोटी आग की घटना भी सामने आई। दिल्ली में एनसीआर में हुई आतिशबाजी के कारण प्रदूषण स्तर बढ़ सकता है और हवा के गुणवत्ता भी खराब हो सकती है। लोगों के सामने सांसों का संकट फिर से पैदा हो सकता है।

