आज धर्मनगरी में दीपोत्सव, 24.60 लाख दिये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

दीपोत्सव के लिए अयोध्या की ऐसी सजावट हुई है कि मानों देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो| चमचमाती सड़कें, एक रंग में रगें भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ राम कथा आधारित 15 तोरण द्वार और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रही है|


आज दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलने की तैयारी है, जो की एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा| इस रिकार्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिये अतिरिक्त भी जलाए जाएगी ताकि दीपमाला अनवरत रहे|


आज शाम होते ही जैसे ही रामलाल के दरबार में पहला दीप चलेगा पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी| भगवान श्री राम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पधारेंगे|
सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे| इसके बाद सीएम योगी वरिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे| इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए राम कथा पार्क में करीब 5000 अतिथि मौजूद रहेगी| इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की अतिशबाजी 20 मिनट तक होगी| इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं|
बता दें हनुमान जयंती के मौके पर रामनगरी शनिवार को फिर से इतिहास रचेगी| राम की पैड़ी में 51 घाटों पर दीपमालिकाएं सज गई है| 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं, बीती देर शाम तक दीए की गणना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम करने में जुटी रही| आज सुबह दीपों में तेल व बाती डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है| शाम को सभी घाटों पर दीप जलाए जाएंगे| अवध विश्वविद्यालय के युवा फिर इतिहास रचेंगे|