
उत्तराखंड राज्य में इस बार चार धाम यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि उत्तराखंड राज्य की चार धाम यात्रा विश्व में काफी प्रसिद्ध है और इस बार चारों धामों में यात्रियों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के बाद बद्रीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि बीते वर्ष बद्रीनाथ धाम में 17 लाख 63 हजार 549 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे और इस वर्ष कपाट बंद होने से पहले ही यह आंकड़ा पार हो चुका है। बीते वर्ष 2022 में सर्वाधिक संख्या में चार धाम के लिए यात्री आए थे। इस बार अक्टूबर माह में ही चार धाम यात्रा का रिकॉर्ड टूट गया था।
बता दें कि सबसे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं और केदारनाथ धाम में 7 अक्टूबर को बीते वर्ष की सर्वाधिक संख्या का रिकॉर्ड टूट गया है। बीते वार्ष 15 लाख 63 हजार 275 यात्री दर्शन के लिए आए थे और बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष अब तक श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 78 हजार 286 हो चुकी है और यह एक नया रिकॉर्ड है। 14 नवंबर को गंगोत्री, 15 नवंबर को यमुनोत्री, 18 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने वाले हैं और उससे पहले ही तीर्थ यात्रियों ने पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
