Uttrakhand -: अब खत्म होगा हेली एंबुलेंस सेवा का इंतजार, इसी महीने से होगी शुरूआत

ऋषिकेश| एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा इसी बाहर से शुरू हो जाएगी| इससे पूर्व व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा|


एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने का इंतजार आखिर समाप्त होने की कगार पर है| 20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी| हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार 50-50 फ़ीसदी की साझेदारी में होना है|


बीते दिवस केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, उत्तराखंड प्रदेश सरकार व एम्स प्रशासन के बीच ऑनलाइन बैठक में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने पर चर्चा हुई| नवंबर माह के अंत तक इस सेवा को शुरू किए जाने की बात कही गई| कहा गया की 15 नवंबर तक हेली एंबुलेंस असेंबल होकर एम्स को उपलब्ध हो जाएगी| यहां कुछ दिन के व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद इसी माह के अंत से पहले सेवा शुरू कर दी जाएगी|


बता दें, अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी| हेली एम्बुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश की 100 किमी के दायरे में सेवा मुहैया कराएगी|
एम्स ऋषिकेश के कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के मुताबिक, 15 नवंबर तक हेली एंबुलेंस असेंबल होकर एम्स को उपलब्ध होगी| कुछ दिन प्रशिक्षण के बाद इसी माह के अंत से पहले हेली एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी जाएगी|