
अल्मोड़ा| अब जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों को ओपीडी में आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं मिलेगा, केवल भर्ती मरीजों को ही योजना का लाभ मिलेगा|
बता दें, बीते दिवस जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अपर स्वास्थ्य सचिव गरिमा रौंकली ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए|
उन्होंने ओपीडी में इस योजना पर रोक लगाने के निर्देश दिए| इस दौरान मरीजों से वार्ता कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली| साथ ही निर्माणाधीन ओटी का निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए|

