
उत्तराखंड राज्य में आगामी भविष्य में युवाओं को हेरीटेज टूर गाइड से स्वरोजगार की राह मिल सकती है। बता दे कि प्रदेश की हिमनगरी मुनस्यारी क्षेत्र के युवाओं के लिए काफी राहत भरी खबर है। पर्यटन विभाग युवाओं और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र के युवाओं के लिए 10 दिवसीय हेरीटेज टूरिज्म गाइड का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू हो चुका है और इससे युवाओं को स्वरोजगार की राह मिल सकती है।
पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पूनम चंद के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण के पहले दिन अंकुर सोसायटी के सचिव दीपक पवार ने युवाओं को संबोधित किया और कहा कि आने वाला भविष्य हेरीटेज टूरिज्म का है तथा युवाओं को इसके लिए अपने क्षेत्र के इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि हेरीटेज टूर गाइड का गहन प्रशिक्षण लेकर युवा स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। बता दे कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन स्थानीय विरासत, पौराणिक स्थल, पुरातात्विक स्थल आदि की जानकारी दी जा रही है और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण में मुनस्यारी क्षेत्र के 30 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं।

