
उत्तराखंड राज्य में विभिन्न कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसके बाद कॉलेज पोस्टर से पट गए हैं और प्रत्याशियों का नाम घोषित होने के बाद प्रचार में भी काफी तीव्रता आ गई है।
बता दे कि बीते बुधवार को चुनाव के मामले में अधिसूचना जारी कर दी गई है और बागेश्वर में बद्री दत्त पांडे परिसर ने निर्वाचन अधिसूचना जारी करने के बाद कहां है कि छात्रों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है 7 नवंबर को विभिन्न कॉलेजों में मतदान होने हैं और इससे यह स्पष्ट हो जाएगा की किसके हाथ जीत लगेगी और एक बार किसे फिर से हार का मुंह देखना पड़ेगा। एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशियों की काफी टक्कर है अल्मोड़ा में भी सात को चुनाव होने वाला है और राजनीतिक दल चुनाव में पूरी ताकत लगा रहे है। अधिसूचना के अनुसार 5 नवंबर को नाम वापसी का दिन है और उसी दिन नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। वैध प्रत्याशियों की सूची तैयार होगी इसके बाद 6 को आम सभा आयोजित होगी और 7 नवंबर को मतदान किया जाएगा।

