
वर्ल्ड कप 2023 में इस बार टीम इंडिया काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दे कि आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंडिया ने शान से कदम रख दिया है और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 55 रनों पर ढेर करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दे कि श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 357 रन बनाए और अंतिम चार में अपनी जगह भी बना ली है। टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार सातवीं जीत है।
मोहम्मद शमी और सिराज ने गेंद से जमकर कहर बरपाया और श्रीलंका की पूरी टीम केवल 55 रन ही बना पाई। बता दें कि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 357 रन बनाकर उन्हें जीत के लिए 358 रनों का लक्ष्य दिया था श्रीलंकाई टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश की पत्तों की तरह बिखर गया शुरुआती पांच बल्लेबाजों ने मिलकर कुछ भी कमाल नहीं किया और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें रन बनाने का मौका ही नहीं दिया इसके अलावा टीम इंडिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी श्रीलंका के नाम दर्ज हो गया है। जसप्रीत बुमराह ने पहली गेंद में ही विकेट ले लिया और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
आज तक किसी भी इंडियन बॉलर ने ऐसा नहीं किया। बुमराह ने निशंक को पवेलियन भेजने के साथ ही यह उपलब्धि भी हासिल की है और वर्ल्ड कप 2023 में बुमराह अब तक 15 विकेट चटका चुके हैं। वही जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद शमी ने भी वर्ल्ड कप में इतिहास रचा है। वह 50 ओवर के विश्व कप में भारत के ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लिए और अब तक वर्ल्ड कप में उनके नाम 45 विकेट हो गए हैं इस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से काफी शानदार जीत हासिल की।

