UPSC ने जारी किए रिजर्व नतीजे, उत्तराखंड के चंपावत की अनुप्रिया का नाम लिस्ट में शामिल

UPSC RESULT 2022 EXAM| संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 की रिजर्व लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को अपने यूपीएससी सिविल सर्विसेज रिजल्ट का इंतजार था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजर्व लिस्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए 89 और उम्मीदवारों को रेकमेंड किया है।


रिजर्व लिस्ट में उत्तराखंड के चंपावत जिले की अनुप्रिया राय का नाम भी शामिल है। रिजर्व लिस्ट में अनुप्रिया का नाम 29वे स्थान पर है। अनुप्रिया राय लोहाघाट की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2016 में इंटर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अनुप्रिया राय के पिता का नाम मुकुल राय है और मां का नाम किरन राय है। दोनों मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े है और कोरोना काल में शानदार काम किया था।


आयोग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन उम्मीदवारों को, जो आरक्षित सूची में थे, सिविल सेवा परीक्षा 2022 में उनके परिणामों के आधार पर अनुशंसित किया गया है। यूपीएससी द्वारा जारी रिजर्व लिस्ट में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की मांग के अनुसार, आयोग ने अब सिविल सेवा परीक्षा 2022 के आधार पर शेष पदों को भरने के लिए 89 उम्मीदवारों की सिफारिश की है, जिनमें 65 सामान्य, 7 ईडब्ल्यूएस, 15 ओबीसी, 1 एससी और 1 एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं. आयोग ने कहा कि अनुशंसित उम्मीदवारों को डीओपीटी द्वारा सीधे सूचित किया जाएगा।