Uttarakhand-राज्य की बसे दिल्ली में नहीं होगी प्रतिबंधित…… टल गई बड़ी चिंता

उत्तराखंड परिवहन विभाग को बड़ी राहत मिली है। बता दे कि दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बीएस-4 श्रेणी की 400 डीजल बसों को 30 जून 2024 तक दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिलने से काफी राहत मिल गई है। इस अवधि में उत्तराखंड में परिवहन निगम की नई 130 बीएस- 6 बसें भी आ जाएंगी और वर्तमान समय में निगम के पास केवल 150 सीएनजी बसें हैं जो की बीएस-4 बसों पर प्रतिबंध की स्थिति में दिल्ली में प्रवेश कर सकती है।

हालांकि 8 माह की राहत मिलने से उत्तराखंड परिवहन विभाग व परिवहन निगम के अधिकारियों को बड़ी राहत मिल गई है और उनकी चिंता भी टल गई है। उत्तराखंड को मिली इस राहत की एक शर्त यह है कि 8 वर्ष से अधिक पुरानी कोई भी बस दिल्ली नहीं भेजी जाएगी। दिल्ली में प्रदूषण कम करने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के बाद से दिल्ली सरकार की ओर से बीएस-4 श्रेणी की डीजल बसों के प्रवेश पर 1 नवंबर से रोक लगाई गई थी उसमें संशोधन करते हुए पहले चरण में यह आदेश केवल उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र में पंजीकृत बीएस-4 डीजल बसों पर लागू किया गया है और अगले चरण में 1 जुलाई 2024 से यह प्रतिबंध सभी क्षेत्रों की बीएस-4 डीजल बसों पर लागू करने की बात कही जा रही है। हालांकि 30 जून 2024 तक उत्तराखंड के परिवहन विभाग को काफी राहत मिल चुकी है।