आंखों से आंसू निकाल रही है प्याज की कीमतें……..जानिए कितने बढ़े दाम

टमाटर के बाद अब भारत में प्याज भी महंगा होने लगा है। बता दे कि कुछ समय पहले लोगों के खाने से टमाटर गायब हो रहा था और अब प्याज की कीमते रुला रही है। प्याज की कीमतें ₹60 प्रति किलो तक पहुंच गई है। बाजार में प्याज ₹60 किलो बिक रहा है और प्याज के बढ़ने के साथ ही लोगों ने प्याज खरीदना काफी कम कर दिया है। जहां टमाटर सस्ता होने लगा है वही प्याज की कीमत आसमान छू रही है। 29 अक्टूबर को प्याज₹60 किलो तक बिक रहा था। बता दे की किराना दुकानों में भी प्याज का दाम इतना ही बना हुआ है। प्याज के दाम बढ़ने से रसोईघर का बजट भी बिगड़ चुका है तथा आम लोगों ने तो प्याज खरीदना भी बंद कर दिया है या फिर कम मात्रा में प्याज खरीदा जा रहा है।