Uttarakhand-संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चला सत्यापन अभियान…… 26 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए वसूला गया जुर्माना

उत्तराखंड राज्य में बाहरी प्रदेशों से आए कर्मचारी मजदूर एवं अन्य का सत्यापन किया जा रहा है। बता दे कि सहसपुर थाने की पुलिस ने एसएसपी के निर्देशों के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के विरुद्ध सत्यापन अभियान चलाया और इस दौरान बिना सत्यापन क्षेत्र में रह रहे 26 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी वसूला गया तथा अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पांच वाहनों को भी सीज कर दिया गया है।

बता दे कि सहसपुर पुलिस ने बीते रविवार को थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी एसएसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के अंतर्गत बिना सत्यापन रह रहे बाहरी राज्यों के लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस टीम ने कस्बा रामपुर व शंकरपुर क्षेत्र में सत्यापन के दौरान संदिग्ध मिले 20 व्यक्तियों को थाने में लाकर पूछताछ की और उनका सत्यापन किया। इसके अलावा बिना सत्यापन मजदूर व किराएदार रखने वाले छह मालिकों का पुलिस एक्ट में 60,000 रुपए का चलन भी किया गया एवं पांच वाहनों को भी सीज किया गया है और पुलिस का कहना है कि सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।