
उत्तराखंड की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज जगमगाती नज़र आ रही है। खेलो इंडिया के पदचिन्हों पर चल रहा आज उत्तराखंड ना जाने कितने खेल के मैदान जीत चुका है। उत्तराखंड के लिए खेल जगत से जुड़ी एक ऐसी ही खुशखबरी सामने आ रही है जहां नेशनल गेम्स 2024 में अल्मोड़ा की चाची-भतीजी को जोड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधत्व करने वाली हैं।
बता दिया जाए कि बीते सोमवार को ऋषिकेश में राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के रानीखेत की रहने वाली चाची-भतीजी की जोड़ी ने भी प्रतिभाग किया था और इस के साथ ही उन्होंने आगे नेशनल लेवल के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
रानीखेत की मनीषा बिष्ट (21) ने रिदमिक पेयर और आर्टिस्ट पेयर में गोल्ड मेडल हासिल कर नेशनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं मनीषा की चाची कविता बिष्ट ने ट्रेडिशनल इवेंट सीनीयर बी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है और साथ ही उन्होंने भी नेशनल गेम्स 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

