Uttarakhand- जमीन के नाम पर ठगे 10 लाख रुपए……… मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर जमीन दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त कैप्टन से ठगो ने 10 लाख रुपए ठग दिए। इस मामले में महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता सुख बहादुर गुरंग निवासी जोहडी अनारवाला के द्वारा बताया गया कि वह सेवा के कैप्टन पद से वर्ष 2006 में रिटायर हुए थे और उनकी आरोपित नीरज पुंडीर से पुरानी जान पहचान थी जिसने फरवरी 2022 में आरोपित बबीता देवी और अतुल कुमार से मिलवाया। उन दोनों ने बताया कि उनकी विकास नगर में जमीन है जिसे वह बेचना चाहते हैं तथा जमीन का सौदा एक करोड़ 15 लाख रुपए में तय हो गया।

बीते वर्ष 12 अक्टूबर 2022 को शिकायतकर्ता ने ₹800000 का चेक और 23 नवंबर को ₹200000 नगद दिए। रजिस्ट्री के लिए आरोपियों ने दो माह का समय लिया लेकिन फिर भी रजिस्ट्री नहीं कराई जिसके बाद उन्होंने तीन महीने का वक्त और मंगा। इसके बाद वह टालमटोल करने लगे। जब वह जमीन देखने गए तो पता चला कि आरोपितो ने उसमें तारबाड़ कर दी है और उस जमीन को वह किसी अन्य व्यक्ति को बेचने वाले हैं। इसके बाद पीड़ित ने अपनी धनराशि वापस मांगी लेकिन आरोपितों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में बबीता देवी, अतुल कुमार और नीरज पुंडीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है व पुलिस जल्द ही मामले में जांच करके आगे की कार्यवाही करेगी।