
अगले एक महीने के दौरान उत्तराखंड में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का दौरा होने की खबर सामने आई है| इस बार राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हो सकती है| उनके नवंबर माह के पहले सप्ताह में उत्तराखंड दौरे पर आने की संभावना जताई गई है| शासन-प्रशासन उनके दौरे की तैयारी को लेकर एक दौर की बैठक कर चुका है|
उनसे पहले उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का दौरा होगा| धनखड़ 26 नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम की तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन करेंगे|
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 नवंबर को उत्तराखंड आ सकती है| उन्हें श्रीनगर हेमती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया है| कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में जब भाग लेने आएगी, तब वह राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगी| शासन-प्रशासन राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी में जुट गया है|
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवंबर महीने में दिवाली के आस-पास बाबा केदार के दर्शन करने आ सकते हैं| सत्ता के गलियारों में उनके उत्तराखंड आने की चर्चाएं शुरू हो गई है| माना जा रहा है कि पीएम दिवाली के आसपास उत्तराखंड आएंगे|
बता दें, केदारनाथ के कपाट 15 नवंबर भैया दूज के दिन बंद हो रहें हैं| इससे पहले प्रधानमंत्री केदारनाथ आ सकते हैं|
