Uttarakhand- यात्रियों की जान जोखिम में डाल रही हैं हेली कंपनियां….. रोजाना भरी जा रही है दो सौ उड़ाने

हेली कंपनियों द्वारा यात्रियों की जान जोखिम में डालते हुए रोजाना 200 उड़ाने भरी जा रही है। बता दे कि केदारनाथ धाम के लिए केदार घाटी के विभिन्न हेलीपैड से आठ हवाई कंपनियां उड़ान भर रही है और यहां पर हेली कंपनियां रोजाना औसतन 200 उड़ने भर रही है। इस वर्ष अब तक एक लाख से अधिक यात्री हेली से बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे मगर किसी अनहोनी पर यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिले में बर्न यूनिट भी नहीं है। अगर कोई दुर्घटना घटती है तो घायलों को उपचार हेतु श्रीनगर बेस चिकित्सालय में जाना पड़ता है। केदार घाटी में चिकित्सालय की व्यवस्था सुविधा संपन्न नहीं है। बीते वर्ष 2003 से केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवाओं का संचालन हो रहा है शुरू में यहां पर केवल पवन हंस द्वारा सेवा दी जा रही थी मगर वर्तमान में आठ हवाई कंपनियों ने यहां से उड़ान भरनी शुरू कर दी है लेकिन यात्रियों की जान को जोखिम में डालते हुए हवाई कंपनियां एक दिन में औसतन 200 उड़ाने भर रही है जिससे किसी भी दुर्घटना की संभावना है।