
अल्मोड़ा। जिले में स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में कृषि विज्ञान मेला आयोजित किया गया और इसकी थीम ‘अन्न अपनाए पोषण सुरक्षा बढ़ाए’ रखी गई। इस थीम पर आयोजित मेले के दौरान कहा गया की पौष्टिकता से भरपूर मोटे अनाज में जल्द उत्तराखंड आत्मनिर्भर बनेगा। कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा द्वारा किया गया और उनका कहना था कि संस्थान ने शोध कार्यों में विशेष रूप से मृदा परीक्षण, रोग कीट नियंत्रण, फसल उत्पादन के साथ ही तकनीकी विकास के क्षेत्र में भी काफी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। इसके साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे विधायक मनोज तिवारी का कहना था कि कृषक इच्छा शक्ति रखकर कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और आजीविका बढ़ा सकते हैं तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कृषि को रीढ़ बताया और काश्तकारों को प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर वीएल पालीटनल के निर्माण हेतु संस्थान तथा एग्रोटेक बायो प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए और संस्थान के माध्यम से किए गए कार्यों की जानकारी संस्थान के डॉक्टर लक्ष्मीकांत द्वारा दी गई।

