Uttarakhand- चुनाव से पहले कांग्रेस ने लिया निर्णय….. पार्टी के अंदर भी लागू हुआ आरक्षण

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दे कि कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से जातिगत जनगणना महिला आरक्षण और सामाजिक न्याय विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दबे- कुचले और महिलाओं के लिए आगे रही है तथा रुड़की के ज्योतिबा फुले धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं उत्तराखंड प्रभारी ऋषि चौधरी का कहना था कि कांग्रेस पार्टी ने संगठन के अंदर भी 50% आरक्षण ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग हेतु निर्धारित कर दिया है। यही नहीं बल्कि 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को भी संगठन में मौका दिया जाएगा। ओबीसी वर्ग और महिलाओं के बिना किसी भी देश या दल की प्रतिष्ठा को मजबूत नहीं किया जा सकता और कांग्रेस ने महिलाओं तथा एससी, एसटी और ओबीसी के लिए संगठन में आरक्षण का निर्णय लिया है।