
चमोली| पिछले दो-तीन दिनों से विश्व धरोहर फूलों की घाटी में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है| बीते सोमवार को हुई बर्फबारी के कारण यहां पर्यटक नहीं आ रहें है|
बता दें, फूलों की घाटी 31 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी| सोमवार को यहां करीब 2 इंच तक बर्फबारी हुई, जिसके कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ी, अब यहां पर्यटक नहीं आ रहें है|
अभी तक इस साल 13040 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने पहुंच चुके हैं|
फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी के मुताबिक, सोमवार को बर्फबारी होने से यहां पर्यटकों की संख्या 0 रही| दो-तीन दिन से घाटी में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है| यहां ठंड भी काफी बढ़ रही है|

