Uttarakhand- झूला आवंटन में हुई गड़बड़ी…. हाई कोर्ट पहुंचा मामला…. भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में स्थित हाई कोर्ट में झूला आवंटन में गड़बड़ी का मामला कोर्ट पहुंच गया। बता दे कि नगर पालिका की ओर से झूलो के आवंटन में गड़बड़ी के मामले में हाईकोर्ट के पालिका अध्यक्ष की शक्तियां सीज करने और ईओ को निलंबित करने के निर्णय का भाजपा नगर इकाई ने स्वागत किया और इस बहाने कांग्रेस पर निशाना भी साधा उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा भ्रष्टाचार से भरा रहा है और कांग्रेस के टिकट पर जीते जन प्रतिनिधि भ्रष्टाचार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही नगर में पालिका अध्यक्ष से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग भी की गई है। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार, दया किशन पोखरियाल द्वारा संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा गया कि काफी लंबे समय से पालिका में चल रही अनियमिताओं की जांच की मांग पार्टी द्वारा उठाई जा रही है और कमिश्नर को ज्ञापन देकर जांच की मांग भी की गई थी। कमिश्नर के निर्देश पर डीएम ने एसडीएम को जांच सौपी तथा भाजपा ने उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि न्यायालय ने स्वत संज्ञान लेकर नगर पालिका में व्याप्त अनियमिताओं की जांच सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में करने का आदेश देकर सही निर्णय लिया है भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे भ्रष्ट्र बताया है इसके साथ ही कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में पालिका को भी भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया इसके साथ ही नैनीताल पालिका अध्यक्ष से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग भी की गई है।

Recent Posts