
अल्मोड़ा जिले में बाल गणना 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी, जो 25 दिसंबर तक चलेगी| जिसमें तीन से 18 वर्ष तक के बच्चों की गणना की जाएगी| इस दौरान शिक्षा से वंचित बच्चे भी चिन्हित किए जाएंगे| इसके संबंध में डीएम ने अधिकारियों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं|
कलेक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई| इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक बस्ती में निवासरत तीन से 18 वर्ष के सभी बच्चों की गणना की जाएगी| इसके साथ ही विद्यालय से वंचित सेवित बस्तियों की सूची भी तैयार होगी|
इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं| प्रत्येक विकासखंड में विद्यालय न आने वाले बच्चों को भी चिन्हित किया जाएगा| कहा कि वार्ड या बस्ती में अस्थायी तौर पर निवास करने वाले, कूड़ा बीनने वाले, भिखारी, अनाथ, मरीन बस्तियों में रहने वाले श्रमिक परिवारों के बच्चों को गणना में अवश्य शामिल करना होगा तथा दिव्यांग बच्चों को अलग-अलग श्रेणियां में विभाजित कर सूची में अंकित किया जाएगा|

