
अल्मोड़ा। इस बार ग्राहकों की जेब पर अधिक असर पड़ने वाला है।बता दें कि अगले महीने दीपावली के चलते बाजार इलेक्ट्रॉनिक सामानों से सजने लगे हैं तथा चहल-पहल भी बढ़ गई है और दीपावली के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बता दे कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दामों में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई है लेकिन फिर भी ग्राहक इन्हें खरीद रहे हैं तथा इस बार इलेक्ट्रॉनिक सामानों में कंपनियों की ओर से पिछली बार की तरह कोई खास छूट भी नहीं दी गई है और ग्राहक धनतेरस को लेकर सामान की एडवांस बुकिंग भी कर रहे हैं। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दामों में बढ़ोतरी होने से ग्राहकों की जेब पर इसका असर पड़ेगा और ग्राहकों को अधिक पैसे चुकाने होंगे। कंपनियों द्वारा छूट न देने के बावजूद भी ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं हालांकि अभी बाजार में खरीदारी केवल शुरू हुई है और धनतेरस तक दुकानों में काफी भीड़ दिखाई देगी तथा चहल-पहल भी खूब रहेगी।

