
अल्मोड़ा। जिले में जल्द ही जिला अस्पताल में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। इस माह के अंत तक अस्पताल में मशीन स्थापित होगी। जिला अस्पताल के मरीजों को सीटी स्कैन के लिए मेडिकल कॉलेज या फिर हल्द्वानी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी बल्कि उन्हें इसकी सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध होगी जिला अस्पताल में सिटी स्कैन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है और मरीज को से काफी हद तक लाभ मिलेगा। बता दें कि अभी तक मरीजों को सीटी स्कैन के लिए मेडिकल कॉलेज या फिर हल्द्वानी के अस्पतालों में जाना पड़ता था लंबे समय से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी मगर अब मशीन लगाने की स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद इस माह के अंत तक अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लग जाएगी और अगले माह से मरीज को इसका लाभ मिल पाएगा। बता दे कि मरीजों को जिला अस्पताल में सिटी स्कैन का लाभ न मिलने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज या अन्य जगह अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं लेकिन स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण के बाद अब जिला अस्पताल को सीटी स्कैन मशीन की सौगात मिल चुकी है।

