
उत्तराखंड राज्य में सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। बता दें कि उद्यमिता किसान सम्मेलन के दौरान कृषि मंत्री का कहना था कि जैविक खेती को बढ़ावा देने की योजना से गंगा तट पर 5 किलोमीटर की परिधि में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने दून विश्वविद्यालय में आयोजित उद्यमिता किसान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के दौरान यह बात कही। मंत्री ने इस दौरान अधिक प्रेस्टीसाइज के उपयोग पर चिंता व्यक्त की और कहा कि उत्तराखंड की कुल कृषि योग्य भूमि में से 2.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को जैविक कृषि के अंतर्गत शामिल किया गया है जो कि कुल कृषि का 34 प्रतिशत है। इसके अलावा उनका कहना था कि राज्य में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का संगठन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री द्वारा उद्यमी किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय विचारक व मार्गदर्शन केएन गोविंदाचार्य समेत कई लोग उपस्थित रहे।

