
पिथौरागढ़। जिले में कलेक्ट्रेट के समीप 2 घंटाघर का निर्माण कराया गया है और नगर के घंटाघर की धड़कन एक बार फिर से अटक गई है। बता दे कि यह दूसरी बार हुआ है जब घंटाघर की सुई अटक चुकी है। हर घंटे में निकलने वाली आवाज के आदि लोगों को बार-बार समस्या हो रही है।लोग इस आवाज के आदि हो चुके हैं तथा घड़ी रुकने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यह घंटाघर बेहद खूबसूरत है जो कि ना सिर्फ नगरवासियों बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों और बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। नगर में रहने वाले लोगों के घरों में आने वाले मेहमानों को घुमाने के लिए यह एक बेहद ही आकर्षक स्थल है। पूरे नगर में घंटाघर के घंटे की आवाज गूंजती है तथा इस घंटे की लोगों को आदत हो चुकी है मगर एक बार फिर से घंटाघर की घड़ी खराब हो चुकी है और एक माह में ऐसा दूसरी बार हुआ है। पिछली बार दिल्ली से कारीगर बुलाकर इसे ठीक करवाया गया था मगर घड़ी दूसरी बार भी खराब हो गई है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों द्वारा मांग की गई है कि घंटाघर की घड़ी को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

