क्रिकेट प्रतियोगिता -: नए अंदाज में नजर आई मंत्री रेखा आर्य, मैदान में उठाया बल्ला……

देहरादून| बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की| बता दें यहां कुल 20 टीमों के मध्य क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे, जो की देहरादून के अलग-अलग मैदाने में खेले जाएंगे| आज से शुरू हुई क्रिकेट मैच प्रतियोगिता 5 नवंबर तक जारी रहेगी|


बता दें, आज खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है| अगर जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो नशे से दूरी बनानी होगी| नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनों को तो खत्म करती है इसके साथ ही हमें अंदर से भी खोखला बनती है| उन्होंने कहा कि आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनों से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में आ रहा है| आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है| ऐसे में बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है|

उन्होंने कहा, यह जानकर भी बेहद खुशी हुई कि इस मैच में सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभागी कर रहे हैं| खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ होता है और हम निरोग भी रहते हैं|