Uttarakhand- कृषि मंत्री द्वारा प्रत्येक जिले के जिला अधिकारियों को दिए गए निर्देश…… अब हर माह करना होगा यह काम

उत्तराखंड राज्य में प्रत्येक महीने जिला अधिकारियों को किसानो की समस्याएं सुनकर इसका समाधान निकालना होगा। बता दे कि सभी जिलों में जिलाधिकारी हर माह एक दिन किसने की समस्या सुनेंगे और प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का निस्तारण भी करेंगे। बीते मंगलवार को किसान संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस मामले में कृषि सचिव को सभी डीएम को निर्देशित करने के लिए कहा गया है। उनका कहना था कि आपदा प्रभावित हरिद्वार जिले में क्षति के सर्वे में जहां भी अनियमितता की शिकायत है वहां विभागीय और राजस्व विभाग की टीम फिर से सर्वे करवाएगी। कृषि मंत्री का कहना था कि सर्वे में अनियमितता की बात कहते हुए किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने रोष जताया हैं इसे देखते हुए जिन क्षेत्रों में अनियमितता की शिकायत है वहा फिर से सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक किसानों को मनरेगा से जोड़ने की मांग के संबंध में ग्राम्य विकास आयुक्त को निर्देशित किया गया है और अब हर महीने जिला अधिकारी किसानो की समस्याओं को सुनेंगे वह महीने में एक दिन किसानों के लिए निकालेंगे।