
राज्य में बीते सोमवार को मौसम खराब होने के बाद ठंड में बढ़ोतरी शुरु हो गई है और पारे में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों में कड़ाके की ठंड और मैदानी क्षेत्रों में कपकपी महसूस हो रही है वही चोटियों में बर्फबारी का दौर भी जारी है। बता दे कि आज बुधवार को अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी है हालांकि प्रदेश में आसमान साफ है ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान काफी अधिक गिर चुका है। पर्वतीय क्षेत्रों में तो धूप और बादलों की आंख मिचौली जारी है। बद्रीनाथ धाम की चोटियों पर बीते मंगलवार को भी हिमपात हुआ और प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार हैं और अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

