
भिकियासैंण| सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती और वन विभाग की टीम ने ब्लॉक में तेंदुए के आतंक से निपटने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया|
दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र के डढूली, फलसों, तोलकांडे, उगलिया, निगराली, बमयोली, पीपलिया आदि गांवों में तेंदुए का आतंक है| ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक बढ़ने से गांवों में भय का माहौल बना हुआ है| तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है| शाम ढलते ही ग्रामीणों को आवाजाही करने में खतरा महसूस हो रहा है|
इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती का कहना है कि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं| इससे भय का माहौल बना हुआ है| उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है|
