
बड़े पर्दे पर हिरोपंती के बाद टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी फिर से धमाल मचाने वाली है। विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म गणपत में दोनों बिल्कुल ही अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दे कि इस फिल्म का पोस्टर, टीजर और ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है और इस फिल्म के पहले गाने के बाद अब मेकर्स ने दूसरा गाना भी ‘जय गणेश’ रिलीज कर दिया है जिसमें टाइगर श्रॉफ गणपति बप्पा की भक्ति में खोए हुए हैं और टाइगर का ऐसा अवतार पहली बार देखने को मिलेगा। टाइगर श्रॉफ को अब तक कई गानों पर ग्रूव करते हुए देखा है लेकिन इस बार गणपत के इस नए गाने जय गणेश में एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ का बिल्कुल ही अनदेखा अंदाज फैंस को देखने को मिलेगा। बता दे कि यह गाना 2 मिनट 33 सेकंड का है। गाने की शुरुआत टाइगर श्रॉफ की एंट्री से होती है जिसमें उन्होंने गणपति बप्पा का छोटा सा ब्रेसलेट अपने बाजू पर बांधा हुआ है और गले में माला तथा धोती, कुर्ता पहने हुए वह नजर आने वाले है। गणपत का यह गाना अगले साल गणपति फेस्टिवल के मौके पर सबसे ज्यादा बजाया जा सकता है इस गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। गणपत में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ एक साथ दिखेंगे तथा यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।

