
उत्तराखंड राज्य में स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाईट स्टे के लिए जल्द ही बुकिंग शुरू होने वाली है। बता दें कि बुकिंग के लिए आगामी 15 अक्टूबर से पर्यटक आवेदन कर सकते हैं। एडवांस बुकिंग फिलहाल 15 नवंबर से 30 नवंबर तक 15 दिन के लिए ही हो पाएगी। इस बार पार्क प्रशासन द्वारा बुकिंग वेबसाइट का नाम भी बदल दिया गया है। मानसून सीजन के कारण कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों के लिए 15 जून से नाइट स्टे बंद हो जाता है जो कि 15 नवंबर से खुल जाएगा और इसके लिए 15 अक्टूबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी। इस बार बुकिंग वेबसाइट का नाम बदलकर कार्बेटजीओवी. ओआरजी रख दिया गया है। बता दे कि यहां नाइट स्टे हेतु 15 अक्टूबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी और पुरानी वेबसाइट से भी पर्यटकों को बुकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। पुरानी साइट का वेब एड्रेस डालने पर यह नहीं वेबसाइट से लिंक हो जाएगा।

