बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन….. हादसे में अब तक छह की मौत

बिहार में बीते बुधवार की रात को ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बिहार के बक्सर में रघुनाथ स्टेशन पर यह हादसा हुआ जब आनंद विहार से आ रही ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा जो यात्री मौके पर फंसे हुए हैं उन्हें अधिकारी और रेलवे कर्मी स्पेशल ट्रेन में बैठा रहे हैं। बता दे कि इस दौरान हादसे के बाद स्थानीय बाजार के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और दुकानदार यात्रियों की मदद कार्य में जुटे हुए हैं। यह हादसा जिस जगह हुआ वहां रघुनाथपुर बाजार स्थित है यहां के लोगों ने जब हादसे की आवाज सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद की। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसा इतना भीषण था की ट्रेन की कई बोगियां एक- दूसरे के ऊपर चढ़ गई। तभी स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए।