Uttarakhand- ग्रामीण डाकघर की बदलेगी तस्वीर…… मिलेगी ऑनलाइन सुविधा….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में ग्रामीण डाकघर को ऑनलाइन सुविधा मिलेगी और डाकघर की स्थिति में भी सुधार होगा। बता दे कि विश्व डाक दिवस पर ग्रामीण डाकघर में ऑनलाइन कार्यों की सुविधा मिलेगी निदेशक डाक एवं सेवाएं अनुसुइया प्रसाद चमोला के अनुसार विश्व डाक सप्ताह में वित्तीय सशक्तिकरण के अंतर्गत डाक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इस दौरान विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में ग्राहकों को बताया जाएगा। उनका कहना था कि डाक विभाग की इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि ग्रामीण स्तर के 2341 डाकघर को फोर और फाइव जी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस व्यवस्था को बीते 1 अक्टूबर से लागू किया गया है। पत्रकारों के साथ वार्ता के दौरान बीते 11 अक्टूबर को घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर सभागार में निदेशक डाक एवं सेवाएं अनुसूया प्रसाद चमोला ने कहा कि 11 अक्टूबर को डाक संग्रह टिकट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और 12वीं को पार्सल दिवस तथा 13 को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बता दे कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना दर्पण एप, नेट बैंकिंग की सुविधा इस वर्ष से उपलब्ध कराई गई है और पार्सल की सुविधा के लिए कियोस्क मशीन का शुभारंभ किया गया है जिससे विभाग को 50 लाख रुपए की धनराशि अर्जित हुई है। निदेशक एवं डाक सेवाएं अनुसूया प्रसाद चमोला ने कहा कि 5 किलोमीटर के दायरे में एक डाकघर खोलने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए 109 आवेदन मिले हैं और डाकघर भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार ही खोले जाएंगे।