
12 अक्टूबर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे| लगभग 4200 करोड़ की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे एवं शिलान्यास करेंगे|
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करेंगे और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे| इस दौरान वह भारत-चीन सीमा पर सैनिकों से मिलेंगे और पिथौरागढ़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे|
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी करीब 9:30 बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे जहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और स्थानीय कला और उत्पादों पर प्रकाश डालने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा करेंगे| वे सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे|
दोपहर करीब 12:00 बजे अल्मोड़ा के जागेश्वर पहुंचेंगे जहां जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे| इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे| जहां ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन समेत अन्य क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास करेंगे|

