![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क हादसे देखने को मिलते हैं और एक ऐसा ही हादसा देहरादून में हुआ। बता दे कि सत्संग से वापस आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल महिला और उसका पति बाइक पर सत्संग से वापस लौट रहे थे तभी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इस दौरान एक अन्य बाइक पर सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया और मृतका के पति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बता दे कि शक के आधार पर पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली को केलाखेड़ा थाने के बाहर खड़ा कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में गुस्साए अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी और पुलिस सीसीटीवी कैमरे खगालने के बाद मामले में कार्यवाही करेगी। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात को ग्राम भाजुवानगला निवासी धर्मपाल सिंह सरना अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ सत्संग सुनकर वापस लौट रहा था और रास्ते में यह हादसा हो गया।इस हादसे के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है और गुस्से से भरे लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी। इस मामले में पुलिस जांच- पड़ताल कर रही है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)