Uttarakhand- 1 वर्ष बाद बरामद हुआ पर्वतारोही का शव… एवलांच के दौरान हुई थी मौत….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बीते 1 वर्ष पूर्व द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में एवलॉन्च की चपेट में आकर पर्वतारोही की मृत्यु हो गई। बता दे कि हिम्सखलन की चपेट में आकर बर्फ में दबे नेहरू प्रहार्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षण पर्वतारोहियों में रायवाला के हरिपुरकलां निवासी विनय पवार भी शामिल था और आज उसका शब्द 1 वर्ष बाद मिल रहा है। परिवार वालों के मुताबिक विनय केशव कीमि लने की सूचना उन्हें निम की ओर से दी गई थी और शुक्रवार को विनय के आवास पर भारतीय सेना उनके शव को लेकर पहुंची। वहीं दूसरी तरफ परिवार वालों की उम्मीद भी शव के साथ टूट गई। बता दें कि उन्हें उम्मीद थी कि विनय लापता हो चुका है लेकिन विनय का शव मिलने के बाद उनकी यह उम्मीद भी टूट गई। विनय की माता नारायणी का रो-रो कर बुरा हाल है। विनय का सपना एवरेस्ट पर्वत चढने का था वह हमेशा इसी बारे में बात करते थे उन्होंने पर्वतारोहण का प्राथमिक कोर्स कर लिया था तथा 2019 में उन्होंने रूद्रखेड़ा पिक फतेह की। इसके बाद वह 28 दिन के एडवांस कोर्स हेतु निम गया था और 4 अक्टूबर 2022 को हुए हादसे से में विनय के सारे सपने दबकर रह गए।