
उत्तर प्रदेश के कौशांबी ज़िले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है| यहां के रहने वाले एक शख्स के सपने में लगातार उसके पिता आ रहे थे| पिता सपने में एक ही बात कह रहे थे कि उनकी कब्र में पानी टपक रहा है, उसे ठीक करा दो|
लगातार आए सपनों के बाद लोगों से सलाह मशविरा करने के बाद कब्र खोदने का फैसला किया गया| जैसे ही कब्र की खुदाई पूरी हुई, अंदर का हाल देख सबके होश उड़ गए|
ये मामला कौशांबी ज़िले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के दारानगर कटरा मोहल्ले का है| बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले मौलाना अंसार कादरी की मौत 20 साल पहले 2003 में हो गई थी| तब उन्हें कब्र में दफ़न कर दिया गया था और वहाँ छोटी से मज़ार किस्म की जगह बना दी गई थी|
20 साल पहले दुनिया से जाने वाले अंसार कादरी के बेटे रब्बानी कादरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पिता उनके सपने में आ रहे थे| पिता कह रहे थे कि मेरी कब्र में जल रिसाव हो रहा है| पानी टपक रहा है| कब्र धंस गई है, इसे ठीक करा दो| बेटे ने पहले तो ध्यान नहीं दिया , लेकिन ऐसा कई दिन तक लगातार हुआ| तब उन्होंने परिवार और इलाके के लोगों की मीटिंग बुलाई और इस बात को रखा| इसके बाद तय हुआ कि लोगों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई की जाएगी| ऐसा किया भी गया| कब्र की खुदाई हुई और जैसे ही खुदाई पूरी हुई अंदर देख सबके होश उड़ गए|
दावा है कि 20 साल बाद भी कब्र में कई चीज़ें एकदम सही सलामत थी और कफन तक था| इसके बाद कब्र को फिर से पूरी प्रक्रिया के साथ ठीक किया गया और बंद कर दिया गया| लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान में कुछ समय बाद ही कब्र में शव गल जाता है| कपड़े का कफ़न भी ख़त्म हो जाता है| 20 साल बाद तो कुछ भी मिलना संभव नहीं रहता, लेकिन इस मामले में उन्होंने जो देखा उससे सबके होश उड़े हुए हैं|

