
आगामी 9 और 10 अक्टूबर को उत्तराखंड में द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है| इस महोत्सव का आयोजन चमोली के गोपेश्वर में होगा| उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के अनुसार, दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में विज्ञान की रुचि बढ़ाने के लिए यह एक पहल है| महोत्सव में पहाड़ के बच्चों को वैज्ञानिकों से रूबरू होने का मौका मिलेगा और बच्चे तारामंडल भी देख सकेंगे|
बता दें पहला बाल विज्ञान महोत्सव बीते वर्ष नवंबर में कुमाऊं मंडल के चंपावत में हुआ था| अब दूसरा बाल विज्ञान महोत्सव चमोली के गोपेश्वर में आयोजित होगा|

