हरिद्वार:- सहपाठी को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म….. मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कनखल क्षेत्र में नाबालिक छात्रा को उसी का सहपाठी होटल में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दे कि जब छात्र की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है और इसके अलावा उस होटल की जानकारी भी जुटाई जा रही है जिसने नाबालिक के साथ आरोपित को कमरा दिया। एसपी रविंद्र डोभाल ने इस मामले में सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार कनखल क्षेत्र की किशोरी प्राइवेट स्कूल में 12वीं की छात्रा है और उसी की कक्षा में पढ़ने वाला छात्र उसे बहला फुसलाकर एक होटल में लेकर गया यहां उसने छात्र के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर धमकी दी। इसके बाद छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिवार वालों को मामले की जानकारी दी और उसकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी तथा उसे निज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।