Uttarakhand- नैनीताल में 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर करवाया गया विस्थापित…….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में खतरे को देखते हुए 22 भवनो को खाली करवाकर परिवार वालों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करवा दिया गया है। बता दें कि शहर के अवागढ़ कंपाउंड चार्टन के बड़े क्षेत्र में भवन भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पहाड़ी तथा आवास में भी दरारें आई हैं जिससे बड़ा आवासीय क्षेत्र खतरे में आ गया है इसलिए यहां से 24 परिवारों को सुरक्षित विस्थापित करवा दिया गया है। साथ ही भवनों पर लाल निशान लगाकर ताले लगा दिए गए हैं। बता दें कि वर्तमान समय में भूस्खलन से रोकथाम के लिए पॉलिथीन डाली जा रही है और जियो बैग से दीवार निर्माण कराया जा रहा है। बता दें कि शनिवार की सुबह से ही कंपाउंड चार्टन क्षेत्र में पहाड़ी पर भूस्खलन शुरू हुआ और दोपहर तक यह काफी बढ़ गया और आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच गया जिससे दो मंजिला भवन ध्वस्त हो गया और इसके नीचे स्थित भवनो को भी अपनी चपेट में ले लिया। भूस्खलन से लोगों को काफी खतरा है इसलिए यहां से 24 परिवार विस्थापित कर दिए गए हैं इन परिवारों को रोकने की व्यवस्था चंद्र भवन और क्रिस्ट स्कूल में की गई है।

Advertisements