Uttarakhand- गंगा में रिवर राफ्टिंग का बढ़ा क्रेज….. पहले सप्ताह में हजारों पर्यटकों ने उठाया लुफ्त

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बता दे कि रिवर राफ्टिंग का नया सत्र प्रारंभ हो चुका है और राफ्टिंग का पहला सप्ताह व्यवसाय की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। इस सप्ताह में कुल मिलाकर 6712 पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुफ्त उठाया और व्यवसायियो के चेहरे भी इससे खिले हुए नजर आ रहे हैं। बता दे कि मानसून काल में राफ्टिंग बंद हो जाती है क्योंकि गंगा का जल राफ्टिंग के अनुकूल नहीं रहता और इसलिए राफ्टिंग की गतिविधि बंद रहती है लेकिन सितंबर से नए सत्र के प्रारंभ के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली और राफ्टिंग के प्रति पर्यटकों का आकर्षण भी काफी अधिक देखने को मिल रहा है।

Advertisements

बता दें कि रविवार को अवकाश होने के कारण डेढ़ हजार से अधिक पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुफ्त उठाया और इसके बाद भी पूरे सप्ताह अच्छी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंचे।