Uttarakhand Weather Update -: बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है| मौसम विभाग की ओर से उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है|
बता दें, इस बार प्रदेश में मानसून में हुई आपदा से 1417.51 करोड़ का नुकसान हुआ है| कई जगह सड़के क्षतिग्रस्त हुई है और कहीं पुल टूट गए| गन्ने की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है|


सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा के मुताबिक, आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा| बारिश ने इस बार जमकर कहर बरपाया है| इससे राज्य में गन्ने की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है|

लगभग 464.49 करोड़ का नुकसान पहुंचा है, जबकि लोक निर्माण विभाग की सड़क क्षतिग्रस्त होने और जगह-जगह पुल टूटने से 424.73 करोड़ और पीएमजीएसवाई की सड़कों को 132.13 करोड़ का नुकसान हुआ है| जगह-जगह मालवा आने से कई राजमार्ग क्षतिग्रस्त हुए| जल संस्थान को लाइन क्षतिग्रस्त होने से 38.05 करोड़, सिंचाई विभाग को 76.42 करोड़, वन विभाग को 24.76 करोड़, पंचायती राज विभाग को 45.88 करोड़ का नुकसान हुआ है|