
उत्तराखंड राज्य में कभी-कभी दूर दराज के विद्यालयों के शिक्षक कार्य को करने में लापरवाही बरतते हैं। बता दे कि ऐसी ही खबर पौड़ी से सामने आई है जहां विकासखंड द्वारीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरसूडी में तैनात प्राध्यापक हरिश्चंद्र को 15 दिनों तक बिना अवकाश स्वीकृत कराएं अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया है। बता दे कि इसकी पुष्टि मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ द्वारा की गई है। आरोप है कि शिक्षक हरिश्चंद्र इसी साल 22 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक गायब रहे इसके बाद जुलाई और फिर इसी माह 13 सितंबर तक अनुपस्थित रहे और इस संबंध में शिक्षक ने विभागीय अफसर को कोई सूचना नहीं दी और उन्होंने कोई अवकाश भी नहीं दिया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में स्पष्टीकरण भी लिया लेकिन शिक्षक की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला इसके बाद शिक्षक के निलंबन आदेश जारी कर दिए गए और शिक्षक को द्वारीखाल के बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

