Almora- पुलिसकर्मियों पर लगाया शराब पीकर अभद्रता का आरोप….. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट थाने में निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों पर शराब पीकर अभद्रता का आरोप लगाया गया है। बता दे कि सीओ ने सल्ट थाने का निरीक्षण किया। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा ने सल्ट थाने का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने बाहरी क्षेत्र से आए लोगों का सत्यापन करने, चेक पोस्टों पर सतर्कता बरतने और मौलेखाल में सीसीटीवी लगाने पर चर्चा की और निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुजीत चौधरी ने कहा कि मोहान चेक पोस्ट पर रात को पुलिसकर्मी शराब पीकर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और विरोध करने पर उन्हें धमकाते हैं। क्षेत्राधिकारी ने समस्याओं से निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान यहां थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, दरोगा मोहन चंद्र, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र भंडारी, जिला मंत्री विक्रम बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा समेत आदि लोग मौजूद रहे।