भारत को बांग्लादेश के खिलाफ झेलनी पड़ी हार….. जानिए कैसा रहा मैच

भारत को एशिया कप 2023 के आखिरी सुपर – 4 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बता दे कि भारतीय टीम को 6 रन से हार झेलनी पड़ी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने भारत को 266 रन का टारगेट दिया था जिसके जवाब में भारत केवल 259 रन बना पाया।

टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल ने दमदार शतक जड़ा। उन्होंने वनडे में अपनी पांचवी सेंचुरी ठोकी लेकिन गिल की तूफानी पारी बेकार हो गई है और भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गवा दिया और रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। इसके बाद तीसरे ओवर में तिलक वर्मा को पांच रन के स्कोर पर बोल्ड किया गया। बांग्लादेश ने भारत को हराकर 11 साल के सूखे को खत्म किया। वनडे में भारत के खिलाफ बांग्लादेश के साल 2012 में जीत हुई थी जिसके बाद एशिया कप 2023 में बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बता दें कि बांग्लादेश ने पिछले 4 वनडे में भारत के खिलाफ तीन मैचों में जीत हासिल की है। भारतीय टीम के शुरुआती विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने पारी संभाली लेकिन फिर भी भारतीय टीम को जीत नहीं मिल पाई और 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।