
राम की तपस्थली आश्रम पहुंचकर उन्नाव लोकसभा सांसद साक्षी महाराज ने विपक्ष का गठबंधन I.N.D.I.A पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ स्वयं के हित के लिए है और विपक्ष के नेता जिस तरह की देश विरोधी और सनातन विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं उससे विपक्ष का असली चेहरा देखा जा सकता है।
बता दे कि शुक्रवार को ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साक्षी महाराज का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत का सपना पूरा होने जा रहा है और मोदी सरकार पर कोई आक्षेप विपक्ष नहीं लग पा रहा है यही कारण है कि विपक्ष आरोप लगा रहा है। उन्होंने गठबंधन पर सवाल उठाया और कहा कि यह सब जमानत वाले लोग हैं जो अपनी राजनीति और अस्तित्व बचाने के लिए एक होने का ढोंग कर रहे हैं और इस गठबंधन की हकीकत कुछ और ही है। बता दे कि साक्षी महाराज का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान आज पूरे विश्व में बढ़ रहा है और अखंड भारत का सपना भी मोदी के नेतृत्व में पूरा होगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज भी वहां पर उपस्थित रहे।

