Uttarakhand-राज्य में तेज होगी विकास की रफ्तार….. अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड राज्य में सरकार विकास कार्यों की तरफ कदम बढ़ा रही है। बता दे कि राज्य में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए सरकार विभिन्न प्रयास कर रही है और लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार खुद ही जिलों को प्रेरित कर रही है। अब जो भी जिला इस लक्ष्य को पूरा करने में अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान दिया जाएगा। इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्य को पूरा करने वाले जिलों में इस वर्ष से एसडीजी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी और साथ ही पंचायत स्तर तक एसडीजी को क्रियान्वित करने के लिए वर्ष 2030 तक 17 से 23 सितंबर तक एसडीजी सप्ताह मनाया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि विकासखंडों, पंचायत विद्यालयों, जनपद एवं राज्य स्तर पर कार्यशालाएं ,वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और उन्होंने यह भी कहा कि राज्य एसडीजी रैंकिंग में नवे से तीसरे स्थान पर आ गया है जो की काफी अच्छी बात है तथा जो भी जिला इस लक्ष्य को पूरा करने में अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।