
उत्तराखंड राज्य में वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाना अब महंगा पड़ेगा। बता दे कि ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पिथौरागढ़ में ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती के लिए पुलिस महकमा तैयार हो गया है। जिले में शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इसके लिए आरटीओ को निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस और आरटीओ को समन्वय बनाकर कार्य करने होंगे तथा जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी का कहना था कि एक ही चालक बार-बार यदि नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके डीएल को निरस्त कर वाहन सीज कर दिया जाए तथा स्कूल बसों में और अन्य बसों में लगे कैमरों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाए। बता दे कि जो भी वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया उसका ड्राइविंग लाइसेंस सीधे निरस्त कर दिया जाएगा।

